कोरिया रोग नियंत्रण एवं बचाव केंद्र की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार अभी तक संक्रमण के 12,757 मामले सामने आ चुके हैं और कोविड-19 से 282 लोगों की जान जा चुकी है।
नए मामलों में से 24 सियोल और आसपास के क्षेत्रों के हैं जहां मई अंत से संक्रमण के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है।
यह भी पढ़े | बांग्लादेश: बुरीगंगा नदी में नौका डूबने से 23 की मौत, बचाव अभियान जारी.
नए मामलों में से कम से कम 12 विदेश से आए लोग हैं।
स्वास्थ्य मंत्री पार्क नेउंग-हू ने रविवार को कहा कि महामारी का प्रसार अगर कम नहीं होता तो सामाजिक दूरी के नियमों का और कड़ाई से पालन करवाना होगा।
यह भी पढ़े | पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज के पास ग्रेनेड से हमला, आतंकवादियों समेत नौ की मौत.
उन्होंने कहा कि एक सप्ताह की अवधि में अगर संक्रमण में मामलों में प्रतिदिन होने वाली वृद्धि दो से ज्यादा बार दुगुनी होती है तो प्रतिबंधों में और कड़ाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि दस से अधिक व्यक्तियों को एकत्र की अनुमति न देने, स्कूल बंद करने और गैर आवश्यक व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद करने जैसे कदम उठाए जा सकते हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY