मुंबई में कोविड-19 के 1,247 नए मामले, 92 और मरीजों की मौत
मुंबई में लॉकडाउन के 100वें दिन सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,247 नए मामले सामने आए, जिसके साथ यहां संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 76,294 हो गई. बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कोविड-19 के 92 और मरीजों की मौत हो जाने से इस घातक वायरस से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 4,461 हो गया.