नयी दिल्ली, 29 जून दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस से 2,084 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि होने के साथ मरीजों की कुल संख्या 85 हजार के पार हो गई है। वहीं राष्ट्रीय राजधानी में अब तक 2,680 लोगों की इस महमारी से मौत हो चुकी है।
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक सोमवार को निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या भी बढ़कर 435 हो गई।
यह भी पढ़े | जरुरी जानकारी | घाटे में गयी टाटा स्टील, मार्च तिमाही में 1,615 करोड़ रुपये की हानि.
उल्लेखनीय है कि 23 जनू को दिल्ली में एक दिन में सबसे अधिक 3,947 नये मामले सामने आए थे।
बुलेटिन के मुताबिक गत 24 घंटे में 57 लोगों की मौत हुई है जिन्हें मिलाकार अबतक 2,680 लोगों ने इस महामारी में जान गंवाई हैं जबकि कुल संक्रमितों की संख्या 85,161 है।
यह भी पढ़े | मुंबई में कोविड-19 के 1,247 नए मामले, 92 और मरीजों की मौत.
स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक दिल्ली में 26,246 मरीजों का इलाज चल रहा हैं जबकि 56,235 मरीज या तो ठीक हो चुके हैं या पलायन कर चुके हैं।
इस समय दिल्ली में 16,329 मरीज गृह पृथकवास में हैं।
दिल्ली में अब तक 5,14,573 नमूनों की जांच की गई है। वहीं सोमवार को 9,619 नमूनों की आरटी-पीसीआर जांच और 6,538 नमूनों की रैपिड एंटीजन जांच की गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY