नयी दिल्ली, 29 जून केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने थाइलैंड से प्रत्यर्पित कर लाये गये एक कथित जाली नोट तस्कर को यहां इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उनके अनुसार कुलदीप सिंह दुआ नामक यह व्यक्ति यहां 11/12 सितंबर, 2012 को हवाई अड्डे पर सीमाशुल्क रोकथाम विभाग के अधिकारियों द्वारा कुलवंत राय से की गयी छह लाख रूपये मूल्य के जाली नोटों की जब्ती से जुड़े एक मामले में वांछित है। दुआ पंजाब के नवांशहर का रहने वाला है।
यह भी पढ़े | दिल्ली में अब कंटेनमेंट जोन की कुल संख्या 440 है : 29 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
उन्होंने बताया कि जांच के दौरान राय ने अधिकारियों को बताया था कि दुआ ने उसे जाली नोटों की यह खेप दी थी जिसे भारत में खपाया जाना था।
अधिकारियों के अनुसार जांच एजेंसी ने राय के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था लेकिन दुआ फरार चल रहा था। सीबीआई ने उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया था।
उनके मुताबिक करीब आठ साल बाद सीबीआई को सूचना मिली कि थाईलैंड से दुआ को प्रत्यर्पित किया जा रहा है। जांच एजेंसी ने उसे हिरासत में ले लिया।
अधिकारियों के अनुसार उसे बाद में सीबीआई अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY