देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में 72 लोग के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि आज कुल 72 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। इनमें रायपुर जिले से 17, बेमेतरा से 12, जगदलपुर से 10, बिलासपुर से नौ, बलरामपुर से सात, जांजगीर-चांपा से पांच, दंतेवाड़ा से चार, सरगुजा से तीन तथा कोरबा, रायगढ़, मुंगेली, कांकेर और बालोद जिले से एक—एक मरीज शामिल हैं। मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।