भोपाल, दो जुलाई भाजपा नेता एवं मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा कि उन्होंने मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिपरिषद विस्तार के संबंध में पार्टी नेताओं को संदेश भेजा था।
चौहान ने बृहस्पतिवार को मंत्रिपरिषद का विस्तार करते हुए 28 नए सदस्यों को शामिल किया इनमें से 12 विधायक पूर्व में कांग्रेस में थे।
यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों व आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू.
उमा भारती ने ट्वीट किया, ''मैं आज लखनऊ में राम जन्मभूमि मामले में सीबीआई की विशेष अदालत में प्रस्तुत हुई। आज सवेरे मध्यप्रदेश मंत्रिपरिषद के विस्तार की खबर मैंने लखनऊ में टीवी पर देखी थी।''
उन्होंने कहा, ''मैंने उसपर बयान तो नहीं दिया, ना ही कोई चिट्ठी लिखी, परन्तु केंद्र एवं मध्यप्रदेश के नेताओं को संदेश भेजा था।''
यह भी पढ़े | वीवीडीएन की अगले तीन साल में एक लाख लोगों को नौकरी देने की योजना.
उमा ने आगे लिखा, ''मैंने तो आज के मंत्रिपरिषद विस्तार में सामाजिक समीकरण साधने की बात की थी। भाजपा के सभी कार्यकर्ता मेरे हैं और मैं उनकी हूं।''
उन्होंने कहा, ''मेरी बाते मेरे अहम से सम्बंधित नहीं थी। मैं ज्योतिरादित्य सिंधिया महाराज जी के भाजपा में आने से और प्रदेश में कांग्रेस (सरकार) के ध्वस्त होने से बहुत ख़ुश हूं। शिवराज जी के मुख्यमंत्री बनने से भी मुझे बहुत ख़ुशी हुई है तथा मैं मानती हूं कि भाजपा (मध्यप्रदेश में होने वाले आगामी) विधानसभा उपचुनावों में चौबीसों सीटें जीतेगी।''
उमा ने अगले ट्वीट में लिखा, ''लॉकडाउन के पहले और फरवरी के अंत में जब मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार गिरने को आ गयी, तभी से मेरा यह मत था की विधानसभा भंग कराके शिवराज सिंह चौहान जी के नेतृत्व में चुनाव होना चाहिये। इन 24 सीटों को जीतने के लिए हम जितना प्रयास करेंगे उतने में हम पूरा प्रदेश जीत जाते।''
रावत शोभना अमित
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY