देश की खबरें | दिल्ली में कोविड-19 की स्थिति में सुधार हुआ; मरीजों के ठीक होने की दर 76 प्रतिशत पहुंची
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि संयुक्त प्रयासों की वजह से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हाल के दिनों में कोविड-19 संबंधी स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है, जहां मरीजों के ठीक होने की दर में सुधार होने के साथ ही संक्रमण के मामलों के दुगुना होने की अवधि बढ़ी है, जबकि दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के 2,187 नये मामले सामने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,07,051 तक हो गई।