एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मुंबई में कोरोना से 68 और मौत, संक्रमितों की कुल संख्या 88,000 के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की कुल संख्या बृहस्पतिवार को बढ़कर 88,795 हो गयी जिसमें 1,282 नए मामले शामिल हैं।

देश की खबरें | मुंबई में कोरोना से 68 और मौत, संक्रमितों की कुल संख्या 88,000 के पार

मुंबई, नौ जुलाई मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की कुल संख्या बृहस्पतिवार को बढ़कर 88,795 हो गयी जिसमें 1,282 नए मामले शामिल हैं।

बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | बीसीसीआई CEO राहुल जोहरी का इस्तीफा स्वीकार: 9 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इस घातक वायरस के कारण महानगर में 68 और लोगों की मौत हो गयी जिससे मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 5,129 हो गयी।

बुधवार शाम से अस्पतालों से 591 मरीजों को छुट्टी मिलने के बाद यहां स्वस्थ हो गए लोगों की संख्या बढ़कर 59,751 हो गयी।

यह भी पढ़े | विकास दुबे की गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसकी पत्नी और बेटे को लिया हिरासत में, पूछताछ के लिए किसी अज्ञात जगह ले गई.

विज्ञप्ति के अनुसार मुंबई में कोविड-19 रोगियों के स्वस्थ होने की दर सुधर कर 67 प्रतिशत हो गयी है।

नगर में अब 23,915 लोग संक्रमित हैं।

बीएमसी के अनुसार शहर में कोरोना वायरस मामलों के दोगुना होने की दर जून के अंत तक 41 दिन थी और अब यह 47 दिन हो गयी है।

शहर में 6,634 इमारतों को सील कर दिया गया है और झुग्गियों और अन्य स्थानों पर 746 निषिद्ध क्षेत्र घोषित किए गए हैं जहां एक या एक से अधिक मरीज मिले हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2020 11:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).