यूपी में घरेलू विवाद में शराबी पिता ने पुत्र को मारी गोली, अस्पताल में तोड़ा दम
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सहारनपुर (Saharanpur) जिले में एक घरेलू विवाद में बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति ने अपने बेटे को कथित तौर पर गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी.
सहारनपुर: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सहारनपुर (Saharanpur) जिले में एक घरेलू विवाद में बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति ने अपने बेटे को कथित तौर पर गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. सहारनपुर के पुलिस अधीक्षक, नगर, विनीत भटनागर ने बताया कि थाना रामपुर मनिहारान के अन्तर्गत ग्राम काकरकुई निवासी एक युवक को गोली लगने के बाद अस्पताल मे भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
भटनागर ने बताया कि ऐसी जानकारी मिली है कि आज शाम रोहित नाम के इस युवक और उसके पिता के बीच पारिवारिक कलह के कारण आपस में कुछ विवाद हुआ, जिस दौरान शराब के नशे में उसके पिता ने उसे कथित तौर पर गोली मार दी. कश्मीर में भाजपा नेता की हत्या पर शीर्ष नेतृत्व ने दी श्रद्धांजलि
उन्होंने बताया कि प्रथम द्रष्टया यह मामला हत्या का नजर आ रहा है. अभी तक इस मामले मे पुलिस को कोई तहरीर नही मिली है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2020 11:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

