देश की खबरें | उप्र में कोरोना संक्रमण से एक दिन में हुईं सबसे अधिक 57 मौत, संक्रमण के 3,765 नए मामले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 3,765 नए मामले सामने आए, जबकि 57 और मौतों के साथ इस संक्रमण से जान गंवाने वालों का आंकड़ा बृहस्पतिवार को 1,587 हो गया। प्रदेश में मौत के 57 मामले किसी एक दिन में मृतकों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। संक्रमण के 3,765 मामलों का आंकड़ा भी एक दिन में सर्वाधिक है ।