देश की खबरें | कोविड-19 : पश्चिम बंगाल में सीआईएसएफ कर्मी, श्रीनगर में सीआरपीएफ कर्मी की मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 30 जुलाई अद्धर्सन्य बलों के दो कर्मियों की कोविड-19 से मौत हो गयी ।

अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि सीआईएसएफ के 57 वर्षीय कर्मी और सीआरपीएफ के 56 वर्षीय कर्मी की संक्रमण से मौत हो गयी।

यह भी पढ़े | कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी रूटीन मेडिकल चेकअप के लिए दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती.

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल में फरक्का सुपर थर्मल पावर प्लांट में तैनात सहायक उप निरीक्षक एस के पौद्दार की मालदा में उपचार के दौरान बुधवार को मौत हो गयी । उन्होंने बताया कि 25 जुलाई को उनमें संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

वह राज्य के नदिया जिले के निवासी थे । इसके साथ ही केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में कोरोना वायरस के कारण 12 कर्मियों की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़े | सोनिया गांधी दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में रूटीन चेकअप के लिए भर्ती: 30 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

श्रीनगर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक उप निरीक्षक की बुधवार को संक्रमण से मौत हो गयी । वह बल की 198 वीं बटालियन में तैनात थे और देश के सबसे बड़े अर्द्धसैन्य बल में इस तरह 18 कर्मियों की मौत हो चुकी है।

सीआरपीएफ में कोविड-19 के 4070 मामले आ चुके हैं और 2134 कर्मियों का उपचार चल रहा है ।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक बृहस्पतिवार को बल में महामारी के 125 नए मामले सामने आए ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)