Coronavirus: महाराष्ट्र में एक दिन में कोविड-19 के 9,509 नए मामले सामने आए, 260 लोगों की मौत
महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 9,509 नए मामले सामने आने के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,41,228 हो गई. राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी. विभाग ने बताया कि 260 और मरीजों की मौत के साथ ही इस महामारी से जान गंवाने वालों का आंकड़ा बढ़कर प्रदेश में 15,576 हो गया है.