चंडीगढ़, दो अगस्त हरियाणा सरकार ने रविवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के मद्देनजर इस साल रक्षाबंधन पर हरियाणा रोडवेज की बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर की सुविधा नहीं मिलेगी।
रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर आए सरकार के इस फैसले की कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि महामारी का बहाना बनाने के बजाय सरकार को सामाजिक दूरी का पालन सुनिश्चित करने के लिये और बसें चलानी चाहिए थीं।
यह भी पढ़े | राम मंदिर की प्रतीक्षा में 28 साल से अन्न ग्रहण नहीं कर रहीं हैं बुजुर्ग उर्मिला चतुर्वेदी.
हरियाणा के परिवहन मंत्री ने कहा,“मुफ्त (यात्रा) सेवा को इस बार कोविड-19 की स्थिति के मद्देनजर महिलाओं के लिये बंद किया गया है, क्योंकि बसों में सीमित संख्या में लोगों के सफर करने की इजाजत है।”
उन्होंने कहा कि 52 सीटों वाली बस में सिर्फ 30 यात्रियों को ले जाने की इजाजत है।
यह भी पढ़े | Coronavirus: महाराष्ट्र में एक दिन में कोविड-19 के 9,509 नए मामले सामने आए, 260 लोगों की मौत.
मंत्री ने लोगों से सामाजिक दूरी का पालन करने और मास्क लगाकर बसों में चढ़ने का अनुरोध किया।
वहीं, हुड्डा ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा,” यह बीते 14 वर्षों में पहला मौका होगा, जब सरकार रक्षाबंधन पर महिलाओं से किराया वसूलेगी। हमारी सरकार ने रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिये मुफ्त बस सेवा को राज्य की तरफ से तोहफे के तौर पर शुरू किया था।”
उन्होंने कहा कि सरकार को इस फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY