PIA: पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस ने फर्जी डिग्री, गबन मामले में 63 कर्मचारियों को किया बर्खास्त
पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) ने फर्जी डिग्री, गबन और ड्यूटी से नदारद रहने के चलते अपने 63 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया. इसमें पांच पायलट भी शामिल हैं. पीआईए के प्रवक्ता अब्दुल्ला खान ने कहा कि जिन पांच पायलटों को हटाया गया है उनके पास जाली लाइसेंस था. सभी कर्मचारियों को कानूनी तरीके से हटाया गया है. खान ने द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने कहा कि 28 कर्मचारियों को फर्जी शैक्षिक डिग्री, 27 को नोटिस दिए जाने के बावजूट ड्यूटी से नदारद रहने के लिए हटाया गया है. इसके अलावा दो कर्मचारियों को गबन के आरोपों पर और एक कर्मचारी को अयोग्य होने के चलते हटाया गया है.