नयी दिल्ली, चार अगस्त पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मंगलवार को कोरोना वायरस के परीक्षण में सकारात्मक पाये गये। वह मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती हुए हैं।
प्रधान, 51 वर्ष, ने एक ट्वीट में कहा कि कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जाने के बाद वह अस्पताल में भर्ती हुए हैं। सोमवार को कोविड-19 के लक्षण दिखने के बाद उन्होंने मंगलवार को परीक्षण कराया जिसमें वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये।
यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: लॉकडाउन में फंसे केंद्र सरकार के कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत, जारी की गई अधिसूचना.
प्रधान ने ट्वीट किया, ‘‘कोविड-19 के लक्षण दिखने के बाद मैंने जांच कराई। रिपोर्ट सकारात्मक आयी। चिकित्सकों के परामर्श पर मैं अस्पताल में भर्ती हुआ हूं और मैं स्वस्थ हूं।’’
सूत्रों ने बताया कि प्रधान पिछले सप्ताह गृह मंत्री अमित शाह से मिले थे। शाह भी संक्रमित पाये जाने के बाद रविवार से मेदांता अस्पताल में ही भर्ती हैं।
यह भी पढ़े | तमिलनाडु: ऑनलाइन क्लासेस के लिए स्मार्टफोन न मिलने पर 10वीं कक्षा के छात्र ने कथित तौर पर की आत्महत्या.
इससे पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैय्या और तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित जैसे बड़े नाम भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY