एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोने में 97 रुपये की तेजी, चांदी अपरिवर्तित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपये की विनिमय दर में गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमत 97 रुपये की तेजी के साथ 54,830 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | सोने में 97 रुपये की तेजी, चांदी अपरिवर्तित

नयी दिल्ली, चार अगस्त रुपये की विनिमय दर में गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमत 97 रुपये की तेजी के साथ 54,830 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

सोमवार को सोने का बंद भाव 54,733 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा था।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: लॉकडाउन में फंसे केंद्र सरकार के कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत, जारी की गई अधिसूचना.

चांदी की कीमत महज पांच रुपये की गिरावट के साथ 66,855 रुपये प्रति किलोग्राम पर लगभग अपरिवर्तित रही। सोमवार को यह 66,860 रुपये पर बंद हुई थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘रुपये की विनिमय दर में गिरावट के साथ दिल्ली में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत में 97 रुपये की तेजी आई।’’

यह भी पढ़े | तमिलनाडु: ऑनलाइन क्लासेस के लिए स्मार्टफोन न मिलने पर 10वीं कक्षा के छात्र ने कथित तौर पर की आत्महत्या.

विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में रुपये की आरंभिक हानि कुछ कम रही और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर मंगलवार को तीन पैसे की गिरावट दर्शाती 75.04 रुपये प्रति डॉलर (प्रारंभिक आंकड़ा) पर बंद हुई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,975.4 डॉलर प्रति औंस पर था जबकि जबकि चांदी का भाव 24.31 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2020 08:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).