देश की खबरें | अनुच्छेद 370 निरस्त किए जाने के एक साल पूरे, प्रतिबंधों के कारण नहीं हो सकी नेकां की सर्वदलीय बैठक
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा प्रदान करने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को खत्म किए जाने के एक साल पूरा होने पर सर्वदलीय बैठक आयोजित करने की नेशनल कॉन्फ्रेंस की योजना को अधिकारियों ने नाकाम कर दिया और यहां बुधवार को कर्फ्यू जैसी पाबंदियां लागू रहीं। हालांकि, भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर सांकेतिक समारोह आयोजित किए।