देश की खबरें | पश्चिमी दिल्ली में नाबालिग का यौन शोषण, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, पांच अगस्त पश्चिमी दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में 12 साल की एक लड़की का एक अज्ञात व्यक्ति ने कथित यौन शोषण किया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना मंगलवार की है और पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है। पीड़िता के शरीर पर चोट के निशान हैं।

यह भी पढ़े | मुंबई में भारी बारिश के चलते भायखला रेलवे स्टेशन के बाहर भरा पानी: 5 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस ने कहा कि उन्हें घटना की सूचना मंगलवार शाम को मिली। पीड़िता को पास के ही एक अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे अन्य अस्पताल के लिए रेफर किया गया।

पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़े | Ram Mandir Bhumi Pujan: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, 'राम मंदिर बनने से देश की एकता और सद्भावना बढ़ेगी'.

पुलिस उपायुक्त (बाहरी दिल्ली) ए कोआं ने कहा, '' हमें पश्चिम विहार वेस्ट पुलिस थाने में मंगलवार शाम को नाबालिग लड़की के उत्पीड़न की सूचना मिली थी। इस मामले में धारा 307 (हत्या का प्रयास) और पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और आगे की जांच की जा रही है।''

पुलिस ने कहा कि शुरुआती जांच में सामने आया कि जिस समय घटना हुई, उस समय पीड़िता के माता-पिता घर में मौजूद नहीं थे।

पुलिस के मुताबिक, उसके माथे और चेहरे पर किसी धारदार चीज से कई बार वार किया गया।

उन्होंने कहा कि आरोपी की पहचान करने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)