देश की खबरें | कोविड-19 के 20 लाख से अधिक मरीज ठीक, मृत्यु दर गिरकर 1.91 प्रतिशत हुई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 60,091 मरीज ठीक होने के बाद इस घातक वायरस को मात देने वालों की संख्या बुधवार को 20 लाख के पार पहुंच गई। इसके साथ ही मरीजों के ठीक होने की दर 73.64 प्रतिशत हो गई और मृत्यु दर गिरकर 1.91 प्रतिशत हो गई।