जरुरी जानकारी | जी ऐंटरटेनमेंट का पहली तिमाही शुद्ध लाभ घटकर 29.28 करोड़ रुपये रहा

नयी दिल्ली, 19 अगस्त जी ऐंटरटेनमेंट एंटरप्राइज लिमिटेड ने बुधवार को बताया कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसका शुद्ध लाभ घटकर 29.28 करोड़ रुपये रह गया।

कंपनी ने बंबई शेयर बाजार को भेजी सूचना में कहा है कि एक साल पहले पहली तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 529.76 करोड़ रुपये रहा था।

यह भी पढ़े | Northeast Frontier Railway Recruitment 2020: रेलवे में अप्रेंटिस पद के लिए 4499 भर्ती, 10वीं पास कर सकते हैं अप्लाई.

चालू वित्त वर्ष में अप्रैल से जून तिमाही के दौरान कंपनी की कुल आय 1,338.41 करोड़ रुपये रही है जो कि एक साल पहले इसी अवधि में 2,112.03 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने बताया है कि कोविड- 19 की वजह से लगाये गये प्रतिबंधों के कारण उसकी आय पर असर पड़ा है। कंपनी का कहना है कि इस स्थिति में उसके चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के परिणाम पिछले साल के परिणामों से तुलना करने योग्य नहीं है।

यह भी पढ़े | TMC MLA Samaresh Das dies: पश्चिम बंगाल में TMC विधायक समरेश दास की कोरोना संक्रमण से मौत.

कंपनी ने बताया कि आलोच्य तिमाही के दौरान विज्ञापन से उसकी आय 421.06 करोड़ रुपये रही जो कि पिछले साल इसी अवधि में 1,186.71 करोड़ रुपये थी। इसी प्रकार ग्राहकों से होने वाली आय 744.34 करोड़ रुपये रही जो कि पिछले साल 708.77 करोड़ रुपये थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)