जरुरी जानकारी | डालर के मुकबले रुपया छह पैसा नरम

मुंबई, 19 अगस्त घरेलू शेयर बाजारों में तेजी के रुझा के बाद भी विदेशी विनिमय बाजर में उतार चढ़ाव के बीच रुपये की विनिमय दर बुधवार को छह पैसे गिर कर प्रति डालर 74.82 पर बंद हुई।

अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डालर के मुकाबले 74.71 पर मजबूत खुला।कारोबार के दौरान रुपया एक समय 74.67 तक मजबूत हो गया था पर यह तेजी बरकार नहीं रह सकी। स्थानीय मुद्रा की विनिमय दर एक समय 74. 93 तक हल्की हो गयी थी।

यह भी पढ़े | Northeast Frontier Railway Recruitment 2020: रेलवे में अप्रेंटिस पद के लिए 4499 भर्ती, 10वीं पास कर सकते हैं अप्लाई.

अंत में रुपया प्रति डालर 6 पैसे हल्का पड़ कर 74.82 पर बंद हुआ।

मंगलवार को विनिमय दर 74.76 पर बंद हुई थी।

यह भी पढ़े | TMC MLA Samaresh Das dies: पश्चिम बंगाल में TMC विधायक समरेश दास की कोरोना संक्रमण से मौत.

छह मद्राओं पर आधारित डालर सूचकांक 0.04 प्रतिशत गिर कर 92.23 पर आ गया थां। घरेलू शेयर बाजर में बीएसई 30 सेंसेक्स 207.78 मजबूती के साथ 38,736.10 और निफ्टी 57.65 सुधार के साथ 11,443.00 अंक पर चल रहा था।

प्रारंभिकम आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवा को शेयरों में 1,134.57 करोड़ रुपये की शुद्ध लिवाली की।

ब्रेंट कच्चा तेल वायदा बाजार में 0.92 प्रतिशत फिसल कर प्रति बैरल 45.04 डालर पर आ गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)