एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में बारिश के कारण हुए जलजमाव से यातायात प्रभावित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण कई जगहों पर हुए जलजमाव से यातायात प्रभावित हो गया।

देश की खबरें | दिल्ली में बारिश के कारण हुए जलजमाव से यातायात प्रभावित
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 19 अगस्त राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण कई जगहों पर हुए जलजमाव से यातायात प्रभावित हो गया।

दिल्ली यातायात पुलिस लगातार ट्वीट कर लोगों को शहर के विभिन्न हिस्सों में हुए जलजमाव के बारे में जानकारी दे रही है।

यह भी पढ़े | कर्नाटक सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देश के अनुसार बेंगलुरु में स्थापित की जाएगी गणेश जी की प्रतिमा, हर वार्ड में सिर्फ एक मूर्ति स्थापित करने की अनुमति: 19 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस के अनुसार, बीआरटी पर केंद्रीय विद्यालय के पास, बदरपुर से आश्रम तक, बदरपुर फ्लाईओवर अंडरपास, सरिता विहार फ्लाईओवर अंडरपास, धौला कुआं, मोतीबाग फ्लाईओवर अंडरपास, एमबी मार्ग पर बत्रा अस्पताल के पास, पालम फ्लाईओवर और छाता रेल के पास जलजमाव हुआ है।

मयूर विहार फेज-2, सराय काले खां से लेकर डीएनडी, शशि गार्डन से कोटला, सीमापुरी से लेकर दिलशाद गार्डन अंडरपास, एमबी रोड पर मैदानगढ़ी, अणुव्रत मार्ग,अप्सरा बॉर्डर सहित अन्य इलाकों में भी जलजमाव की खबरें मिली हैं।

यह भी पढ़े | Baramulla Terror Attack: बिहार के शहीदों को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बड़ा ऐलान, नौकरी व 36-36 लाख देगी राज्य सरकार.

दिल्ली पुलिस ने राहगीरों को उन मार्गों से परहेज करने को कहा है, जहां यातायात प्रभावित हुआ है।

जारी निर्माण कार्य के कारण भैरो मार्ग की ओर रिंग रोड पर यातायात प्रभावित होने की सूचना मिली है। उन्होंने ट्वीट किया, "लाजवंती फ्लाईओवर से धौला कुआं की ओर जाने वाली सड़क पर यातायात प्रभावित है। लाजवंती फ्लाईओवर के पास एक क्लस्टर बस के खराब हो जाने के कारण धौला कुआं की ओर जा रहे मोटर चालकों से मायापुरी चौक की ओर से जाने का अनुरोध किया गया है।”

एक अन्य ट्वीट में, दिल्ली यातायात पुलिस ने यात्रियों से कहा कि वे भारी ट्रैफिक जाम के कारण लिबर्टी सिनेमा से पंजाबी बाग की ओर जाने से बचें। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक अन्य ट्वीट में कहा, "पुल प्रह्लादपुर अंडरपास पर जल जमाव के कारण यातायात प्रभावित है।"

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने सुबह 10:05 बजे राष्ट्रीय राजधानी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया।

विभाग के अनुसार दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में अगले दो घंटों तक आंधी और मध्यम से भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी दी कि बारिश से यातायात बुरी तरह प्रभावित हो सकता है और सड़क हादसों की आशंका बढ़ सकती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 19, 2020 03:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).