देश की खबरें | एनपीएफ ने नगा शांति मुद्दे पर गठित जेएलएफ से खुद को अलग किया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोहिमा, 19 अगस्त नगालैंड में विपक्षी एनपीएफ नगा राजनीतिक मुद्दों पर गठित संयुक्त विधायक मंच (जेएलएफ) से यह कहते हुए अलग हो गया कि यह मुद्दे के समाधान के लिए प्रगति करने में असफल रहा।

जेएलएफ से अलग होने का फैसला दीमापुर में विपक्षी नेता टीआर जेलियांग के आवास पर मंगलवार को हुई नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) के विधायक दल की बैठक में लिया गया।

यह भी पढ़े | कर्नाटक सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देश के अनुसार बेंगलुरु में स्थापित की जाएगी गणेश जी की प्रतिमा, हर वार्ड में सिर्फ एक मूर्ति स्थापित करने की अनुमति: 19 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एनपीएफ ने हालांकि, जोर देकर कहा कि वह मामले के शीघ्र समाधान के लिए ‘सक्रिय सहायक’ की भूमिका जारी रखेगा।

बैठक में पारित पस्ताव में कहा गया कि गत 23 साल में नगा राजनीतिक समस्या को सुलझाने के लिए एनपीएफ ने विभिन्न चरणों में सक्रिय भूमिका निभाई है।

यह भी पढ़े | Baramulla Terror Attack: बिहार के शहीदों को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बड़ा ऐलान, नौकरी व 36-36 लाख देगी राज्य सरकार.

प्रस्ताव में कहा गया कि एनपीएफ स्वेच्छा से जेएलएफ का हिस्सा इस उम्मीद से बना था कि यह आकांक्षाओें के अनुरूप समस्या के समाधान के लिए काम करेगा। हालांकि, 18 सितंबर 2018 को जेएलएफ के पुनर्गठन के बाद मौजूदा सरकार की अनिच्छा की वजह से इसमें कोई प्रगति नहीं हो सकी।

गौरतलब है कि 60 सदस्यीय विधानसभा के सभी सदस्य जेएलएफ के सदस्य हैं। इस मंच की 20 सदस्यीय कोर समिति भी है जिसमें एनपीएफ के पांच विधायक सदस्य हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)