देश की खबरें | कोविड-19: ओडिशा में रिकॉर्ड 3,371 नए मामले, 13 और लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के रिकॉर्ड 3,371 नए मरीज सामने आए हैं। वहीं, इस खतरनाक वायरस से 13 और लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या अब 87,602 जबकि मृतकों की संख्या 441 है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।