एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मुखर्जी अब भी कोमा में ही हैं : अस्पताल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी अब भी गहरे कोमा में हैं और जीवनरक्षण प्रणाली पर ही हैं।

देश की खबरें | मुखर्जी अब भी कोमा में ही हैं : अस्पताल
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 26 अगस्त पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी अब भी गहरे कोमा में हैं और जीवनरक्षण प्रणाली पर ही हैं।

सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Bihar Flood: दरभंगा सहित कई जिलों में विभिन्न नदियों के उफान से आई बाढ़ का पानी उतरा, दिखने लगा बर्बादी का मंजर.

मुखर्जी (84) का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि वह अब भी वेंटिलेटर पर हैं।

पूर्व राष्ट्रपति को 10 अगस्त को यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनकी मस्तिष्क की सर्जरी की गई थी। इसके बाद उनके फेफड़ों में भी संक्रमण हो गया और इसका भी इलाज किया जा रहा है।

यह भी पढ़े | Coronavirus in Delhi: कोरोना संकट के बीच अरविंद केजरीवाल बोले-दिल्ली में कोविड-19 की रिकवरी रेट 90 फीसदी से ज्यादा, टेस्ट करने जा रहे हैं डबल.

अस्पताल ने बताया कि मुखर्जी को जब भर्ती कराया गया था, तब ही कोविड-19 जांच में उनके संक्रमित होने की भी पुष्टि हुई थी।

अस्पताल ने एक बयान में कहा, ‘‘ श्री प्रणब मुखर्जी का फेफड़ों में संक्रमण का इलाज जारी है। कल से उनके गुर्दे में भी थोड़ी दिक्कत आ रही है। वह अब भी गहरे कोमा में है और जीवनरक्षक प्रणाली पर ही हैं।’’

मुखर्जी 2012 से 2017 तक देश के राष्ट्रपति थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 26, 2020 01:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).