Coronavirus Cases in India: भारत में कोरोना संक्रमण के मामले 70 लाख के पार, पिछले 24 घंटों में 74,383 नए मामले दर्ज; 918 मरीजों की हुई मौत
भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 70 लाख के पार पहुंच गए हैं, जबकि देश में संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की दर 86.17 प्रतिशत है. देश में संक्रमित लोगों की संख्या 13 दिन पहले 60 लाख के पार पहुंची थी. भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख, 16 सितंबर को 50 लाख और 28 सितंबर को 60 लाख के पार चले गए थे.