एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली के मोती नगर में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिमी दिल्ली के मोती नगर इलाके में एक कार और ट्रैक्टर के बीच हुई टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई।

देश की खबरें | दिल्ली के मोती नगर में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली,11अक्टूबर पश्चिमी दिल्ली के मोती नगर इलाके में एक कार और ट्रैक्टर के बीच हुई टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि यह दुर्घटना कीर्ति नगर मेट्रो स्टेशन के पास बीती रात लगभग डेढ़ बजे हुई।

यह भी पढ़े | जब लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला हुआ, जेपी ने जन आंदोलन का नेतृत्व कर रक्षा की: PM नरेंद्र मोदी.

पुलिस उपायुक्त (पश्चिमी) दीपक पुरोहित ने बताया कि मोती नगर के आचार्य श्रीभिक्षु अस्पताल से सूचना मिली कि राजेश शर्मा (32), तरुण गुप्ता (42) और चरणदीप सिंह (38) को अस्पताल लाया गया लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। हादसे में जान गंवाने वाले लोग पांडव नगर के रहने वाले थे। वहीं, झिलमिल निवासी प्रवीण सिंह (38) का उपचार चल रहा है लेकिन वह बयान देने की हालत में नहीं है।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना शादीपुर फ्लाईओवर पर मोती नगर से पटेल नगर जाने वाले रास्ते पर हुई।

यह भी पढ़े | MP By-Election 2020: कांग्रेस से BJP में शामिल हुए मंत्री सुरेश राठखेड़ा विवादों में फंसे, कहा- मैं बिका जरूर, लेकिन आप लोगों की खातिर बिका.

अधिकारी ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए डीडीयू अस्पताल भेजा गया है।

मामले की जांच चल रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 11, 2020 11:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).