एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 70 लाख के पार हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 70 लाख के पार पहुंच गए हैं, जिनमें से संक्रमणमुक्त हुए लोगों की संख्या 60 लाख से अधिक है।

देश की खबरें | भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 70 लाख के पार हुए
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 70 लाख के पार पहुंच गए हैं, जिनमें से संक्रमणमुक्त हुए लोगों की संख्या 60 लाख से अधिक है।

संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 86.17 प्रतिशत है। देश में संक्रमित लोगों की संख्या 13 दिन पहले 60 लाख के पार पहुंची थी।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: UP सरकार ने 19 अक्टूबर को राज्य भर में कक्षा 9 से 12 तक के स्कूलों को फिर खोलने की दी मंजूरी.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे तक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 74,383 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 70,53,806 हो गए हैं। इसी अवधि में 918 और लोगों की मौत हो जाने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,08,334 हो गई है।

भारत में संक्रमण के मामले 21 दिन में 10 लाख से 20 लाख हुए थे। इसके बाद ये 16 और दिन में 30 लाख, फिर 13 और दिन बाद 40 लाख तथा 11 और दिन बाद 50 लाख के पार हो गए थे। मामलों की संख्या 50 लाख से 60 लाख होने में 12 दिन लगे।

यह भी पढ़े | जब लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला हुआ, जेपी ने जन आंदोलन का नेतृत्व कर रक्षा की: PM नरेंद्र मोदी.

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 110 दिन में एक लाख के पार पहुंचे थे, जबकि इसके बाद 59 दिन में मामले 10 लाख से अधिक हो गए।

भारत में लगातार तीसरे दिन उपचाराधीन लोगों की संख्या नौ लाख से नीचे रही।

आंकड़ों के अनुसार, इस समय देश में 8,67,496 लोगों का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 12.30 प्रतिशत है।

कोविड-19 के कारण मृत्युदर 1.54 प्रतिशत है।

भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख, 16 सितंबर को 50 लाख और 28 सितंबर को 60 लाख के पार चले गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में 10 अक्टूबर तक 8,68,77,242 नमूनों की जांच की गई है, जिनमें से 10,78,544 नमूनों की जांच शनिवार को की गई।

पिछले 24 घंटे में जिन 918 लोगों की मौत हुई है, उनमें से महाराष्ट्र में 308, कर्नाटक में 102, तमिलनाडु में 67, पश्चिम बंगाल में 62, उत्तर प्रदेश में 60, दिल्ली में 48, छत्तीसगढ़ में 39 और आंध्र प्रदेश में 35 लोगों की मौत हुई है।

देश से संक्रमण के कारण अब तक कुल 1,08,334 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र में 40,040, तमिलनाडु में 10,187, कर्नाटक में 9,891, उत्तर प्रदेश में 6,353, आंध्र प्रदेश में 6,194, दिल्ली में 5,740, पश्चिम बंगाल में 5,563, पंजाब में 3,798 और गुजरात में 3,775 लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण से मरने वालों में से 70 प्रतिशत से अधिक मरीज दूसरी बीमारियों से भी पीड़ित थे।

मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा, ''हमारे आंकड़ों का मिलान आईसीएमआर के आंकड़ों से किया जा रहा है।’'

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 11, 2020 12:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).