अधिकारियों ने बताया कि बस में 65 यात्री सवार थे।
उन्होंने कहा कि घटना उस समय हुई जब पूर्वी बैंकाक के चाचेआंगासओ में बस रेल फाटक को पार कर रही थी। घटना के वक्त बारिश हो रही थी।
जिले के मुख्य अधिकारी प्राथुएंग यूकास्सेम ने थाईलैंड के पीबीएस टीवी को बताया कि इस घटना में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई तथा 30 अन्य घायल हो गए।
उन्होंने कहा, ‘‘बारिश के कारण संभवत: बस का चालक ट्रेन को नहीं देख पाया।’’
यह भी पढ़े | Coronavirus Cases in Israel: इजरायल में COVID19 के 2017 नए मामले, कुल संक्रमितों का आंकड़ा 289,875.
पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY