Coronavirus Updates in Delhi: दिल्ली में कोरोना का कहर जारी, 1984 नए मामले पाए जाने के साथ 33 मरीजों की मौत
दिल्ली में रविवार को कोविड-19 के 1984 नए मामले सामने आए, जिससे राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 6.07 लाख तक पहुंच गए, जबकि संक्रमण से 33 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 10,000 के आंकड़े को पार कर गयी।