देश की खबरें | कोविड-19: इस महीने में तीसरी बार सामने आए 30 हजार से कम नए मामले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में इस महीने में तीसरी बार एक दिन में कोविड-19 के 30 हजार से कम नए मामले सामने आए और इसके साथ ही देश में कोविड-19 के मामले बढ़कर सोमवार को 98.84 लाख के पार चले गए, जिनमें से 93.88 से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
नयी दिल्ली, 14 दिसम्बर भारत में इस महीने में तीसरी बार एक दिन में कोविड-19 के 30 हजार से कम नए मामले सामने आए और इसके साथ ही देश में कोविड-19 के मामले बढ़कर सोमवार को 98.84 लाख के पार चले गए, जिनमें से 93.88 से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार कोविड-19 के 27,071 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 98,84,100 हो गए। वहीं 336 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,43,355 हो गई।
यह भी पढ़े | RTGS Money Transfer: आज से 24X7 उपलब्ध रहेंगी आरटीजीएस सेवा, जानें यह सर्विस NEFT से है कितनी अलग?.
आंकड़ों के अनुसार देश में 93,88,159 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 94.98 प्रतिशत हो गई। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है।
देश में लगातार आठ दिनों से उपचाराधीन लोगों की संख्या चार लाख से कम है। अभी कुल 3,52,586 लोगों का कोरोना वायरस का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 3.57 प्रतिशत है।
यह भी पढ़े | स्वदेशी जागरण मंच ने MSP से कम पर खरीद को गैर कानूनी घोषित करने की मांग की .
भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी।
वहीं, कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख के पार चले गए थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 14, 2020 10:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

