देश की खबरें | प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर किसान आंदोलन का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को विपक्ष पर अपना एजेंडा आगे बढ़ाने के लिये नए कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी सरकार अपने कटु आलोचकों समेत सभी से बातचीत के लिये तैयार है, लेकिन यह बातचीत ‘‘तर्कसंगत, तथ्यों और मुद्दों’’ पर आधारित होनी चाहिये।