एजेंसी न्यूज

Rajasthan: राजस्थान के उदयपुर में पत्नी और चार बच्चों की हत्या के बाद व्यक्ति ने फांसी लगाई

राजस्थान के उदयपुर जिले में एक व्यक्ति ने अपने चार बच्चों और पत्नी की कथित तौर पर धारदार हथियार से हत्या करने के बाद फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को इस बारे में जानकारी दी।

Rajasthan: राजस्थान के उदयपुर में पत्नी और चार बच्चों की हत्या के बाद व्यक्ति ने फांसी लगाई
फांसी का फंदा (Photo Credit- Pixabay)

जयपुर, 25 दिसम्बर. राजस्थान के उदयपुर जिले में एक व्यक्ति ने अपने चार बच्चों और पत्नी की कथित तौर पर धारदार हथियार से हत्या करने के बाद फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने शुक्रवार को इस बारे में जानकारी दी. खेरवाड़ा के थानाधिकारी श्याम सिंह ने बताया कि रोबिया होलीफला गांव में बृहस्पतिवार रात यह घटना हुई थी.

उन्होंने बताया कि रणजीत मीणा (32) ने अपनी पत्‍नी कोकिला (28), पुत्र लोकेश (5), गंजी ऊर्फ नरेन्द्र (3), पुत्री जशोदा (8), और गुडडी ऊर्फ छाया (नौ माह) की धारदार हथियार से हत्या कर दी। इसके बाद उसने घर के बाहर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. यह भी पढ़ें-बिहार के औरंगाबाद में CRPF के जवान ने घर में फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गए। इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 25, 2020 11:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).