VIDEO: राजस्थान के नागौर में ATM लूटने पहुंचे दो शातिर बदमाश, महिला बैंक मैनेजर की दिलेरी और e-Surveillance से पकड़े गए
घटना रविवार और सोमवार की दरमियानी रात करीब 2:00 बजे की है. बैंक कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल के चलते एटीएम मशीन में ₹16,00,900 का पर्याप्त कैश लोड किया गया था. रात को दो नकाबपोश बदमाश गैस कटर, पेचकस और अन्य उपकरण लेकर एटीएम में घुसे और तोड़फोड़ शुरू की.
Rajasthan ATM Robbery Foiled: राजस्थान के नागौर जिले के मारवाड़ मूंडवा कस्बे में स्थित यूको बैंक (UCO Bank) के एटीएम को लूटने आए दो शातिर बदमाशों की कोशिश उस समय नाकाम हो गई, जब बैंक की महिला शाखा प्रबंधक ने अदम्य साहस और सूझबूझ का परिचय दिया. देर रात करीब 2 बजे ई-सर्विलांस सिस्टम से मिले संदिग्ध अलर्ट के बाद महिला मैनेजर अपने पति के साथ मौके पर पहुंचीं और बदमाशों को एटीएम के भीतर ही बंद कर दिया. पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और एटीएम में मौजूद ₹16 लाख से अधिक का कैश सुरक्षित बचा लिया गया.
देर रात ई-सर्विलांस अलर्ट से हुआ खुलासा
घटना रविवार और सोमवार की दरमियानी रात करीब 2:00 बजे की है. बैंक कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल के चलते एटीएम मशीन में ₹16,00,900 का पर्याप्त कैश लोड किया गया था. रात को दो नकाबपोश बदमाश गैस कटर, पेचकस और अन्य उपकरण लेकर एटीएम में घुसे और तोड़फोड़ शुरू की. यह भी पढ़े: VIDEO: राजस्थान के नागौर में ATM लूटने पहुंचे दो शातिर बदमाश, महिला बैंक मैनेजर की दिलेरी और e-Surveillance से पकड़े गए
ATM लूटने पहुंचे दो शातिर बदमाश पकड़े गए
नागौर में ATM लूटने पहुंचे बदमाश, ई-सर्विलांस ने बचाया 16 लाख का कैश!
मारवाड़ मूंडवा में आधी रात ATM में घुसे दो बदमाशों के लिए ई-सर्विलांस का अलर्ट मुसीबत बन गया। अलर्ट मिलते ही महिला ब्रांच मैनेजर अपने पति के साथ मौके पर पहुंचीं और बाहर से ATM का शटर बंद कर पुलिस को सूचना दी।… pic.twitter.com/DtGxO3qZKg
— AajTak (@aajtak) September 29, 2026
जैसे ही बदमाशों ने मशीन से छेड़छाड़ की, अजमेर स्थित बैंक के ई-सर्विलांस कंट्रोल रूम में अलार्म बज गया. सुरक्षा अधिकारी गौतम नागर ने तुरंत बैंक परिसर के ऊपर बने क्वार्टर में रह रहीं शाखा प्रबंधक सारिका चौधरी को फोन कर घटना से अवगत कराया.
मैनेजर की जांबाजी से रंगे हाथ पकड़े गए
सूचना मिलते ही शाखा प्रबंधक सारिका चौधरी बिना घबराए तुरंत अपने पति के साथ नीचे स्थित एटीएम बूथ पर पहुंचीं. उन्होंने देखा कि एटीएम का शटर आधा झुका हुआ है और अंदर दो लोग मशीन से छेड़छाड़ कर रहे हैं. स्थिति को भांपते ही उन्होंने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए बाहर से एटीएम का शटर गिराकर उसे लॉक कर दिया और दोनों बदमाशों को अंदर ही कैद कर दिया. इसके बाद 2:13 बजे उन्होंने स्थानीय पुलिस को सूचना दी.
महज 8 मिनट के भीतर पुलिस की गश्ती टीम मौके पर पहुंची. शटर उठाने पर अंदर मौजूद दोनों आरोपी पुलिस की हिरासत में आ गए.
पुलिस पूछताछ और वायरल वीडियो
पुलिस जांच में पकड़े गए आरोपियों की पहचान मूंडवा निवासी भरत प्रजापत (जो स्थानीय स्तर पर ढाबा चलाता है) और उसके कर्मचारी कोमल कुमार राजपूत (निवासी बिहार) के रूप में हुई है. आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए सीसीटीवी कैमरे पर ग्रीस लगा दी थी और कनेक्टिविटी वायर काट दिए थे, लेकिन वे कैश डोर को तोड़ने में नाकाम रहे.
पुलिस ने मौके से गैस कटर, पेचकस और एक बाइक बरामद की है. घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस द्वारा शटर खोलकर बदमाशों को हिरासत में लेते हुए देखा जा सकता है. सोशल मीडिया पर महिला बैंक मैनेजर सारिका चौधरी की दिलेरी और तत्परता की जमकर तारीफ हो रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2026 01:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

