नए साल पर सबसे अधिक करीब 60 हजार बच्चों का भारत में हुआ जन्म: UNICEF
संयुक्त राष्ट्र की बाल संस्था यूनिसेफ के अनुसार नववर्ष पर दुनियाभर में 3,71,500 से अधिक बच्चों का जन्म हुआ और इनमें सबसे अधिक करीब 60,000 शिशुओं का जन्म भारत में हुआ है. यूनिसेफ ने कहा कि दुनियाभर में नए साल के पहले दिन 3,71,504 शिशुओं का जन्म हुआ.