एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | कलाई में मोच के कारण केएल राहुल टेस्ट श्रृंखला से बाहर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल मेलबर्न में अभ्यास के दौरान कलाई में चोट लगने के कारण आस्ट्रेलिया के खिलाफ बाकी बचे दो टेस्ट मैचों से बाहर हो गये हैं। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

खेल की खबरें | कलाई में मोच के कारण केएल राहुल टेस्ट श्रृंखला से बाहर

सिडनी, पांच जनवरी भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल मेलबर्न में अभ्यास के दौरान कलाई में चोट लगने के कारण आस्ट्रेलिया के खिलाफ बाकी बचे दो टेस्ट मैचों से बाहर हो गये हैं। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

राहुल वर्तमान श्रृंखला के पहले दो मैचों में नहीं खेले थे। चार मैचों की श्रृंखला का तीसरा मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर गुरुवार से खेला जाएगा।

बीसीसीआई ने बयान में कहा, ‘‘ एमसीजी (मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड) पर शनिवार को भारतीय टीम के अभ्यास सत्र के दौरान नेट्स पर बल्लेबाजी करते हुए केएल राहुल की बायीं कलाई में मोच आ गयी। ’’

इसमें कहा गया है, ‘‘यह विकेटकीपर बल्लेबाज बोर्डर-गावस्कर ट्राफी के बाकी बचे दो मैचों के लिये उपलब्ध नहीं रहेगा क्योंकि उन्हें फिर से पूरी फिटनेस हासिल करने के लिये तीन सप्ताह का समय चाहिए। ’’

राहुल भारत लौट गये हैं और रिहैबिलिटेशन के लिये बेंगलुरू स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में जाएंगे।

इस चोट के कारण उनका इंग्लैंड के खिलाफ पांच फरवरी से शुरू होने वाली चार मैचों की घरेलू श्रृंखला के शुरुआती मैचों में खेलना भी संदिग्ध है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 05, 2021 09:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).