देश की खबरें | दिल्ली में लगातार तीसरे दिन बारिश
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन भी कुछ जगहों पर बारिश हुई और न्यूनतम सामान्य से छह डिग्री अधिक 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, पांच जनवरी राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन भी कुछ जगहों पर बारिश हुई और न्यूनतम सामान्य से छह डिग्री अधिक 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।
सफदरजंग वेधशाला ने बताया कि सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे और मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे के बीच 4.7 मिलीमीटर बारिश हुई।
पालम, लोधी रोड, आया नगर और रिज क्षेत्र के मौसम केंद्रों ने इस दौरान क्रमश: 12 मिलीमीटर, 4.8 मिलीमीटर, 8.9 मिलीमीटर और 6.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की।
बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान बढ़कर 13.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में कहीं हल्की और कहीं मध्यम बारिश हो सकती है और गरज के साथ छींटे भी पड़ सकते हैं। राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में ओले पड़ने का भी अनुमान है।
पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव के कारण हुई बारिश से शहर में ठंड की स्थिति में सुधार हुआ है।
दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था जो 15 साल में सबसे कम था। घना कोहरा छाए रहने के कारण दृश्यता ‘शून्य’ मीटर हो गयी थी।
शहर में रविवार को बादल गरजने के साथ भारी बारिश हुई। सफदरजंग वेधशाला ने शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे और रविवार दिन में ढाई बजे के बीच 39.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की।
अधिकारी ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हो रही है। इस वजह से न्यूनतम तापमान में चार से पांच डिग्री की गिरावट का अनुमान जताया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 05, 2021 11:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

