COVID-19: देश में फिर तेजी से फैल रहा कोरोना, 24 घंटे में 16752 नए मामले, 113 की मौत
भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 16,752 नए मामले सामने आए जो पिछले 30 दिन में अब तक के सर्वाधिक मामले हैं. देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,10,96,731 हो गई है. इससे पहले, 29 जनवरी को संक्रमण के 18,855 नए मामले सामने आए थे.