देश की खबरें | महाराष्ट्र: ठाणे में कोविड-19 के 625 नए मामले, पांच और मरीजों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 625 नए मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,64,250 हो गई। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
ठाणे, 28 फरवरी महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 625 नए मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,64,250 हो गई। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि शनिवार को सामने आए इन नए मामलों के अलावा जिले में महामारी से पांच और मरीजों की मौत भी हुई जिसके बाद यहां इस संक्रामक रोग से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 6,268 हो गई।
उन्होंने कहा कि जिले में कोविड-19 से मृत्यु दर 2.37 प्रतिशत है।
अधिकारी ने बताया कि जिले में अब तक 2,52,029 मरीज संक्रमण से पूरी तरह ठीक हो चुके हैं और स्वास्थ होने की दर 95.38 प्रतिशत है।
उन्होंने बताया कि जिले में अभी कोविड-19 के 5953 मरीज उपचाराधीन हैं।
एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या बढ़कर 45,906 हो गई है जबकि मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 1205 हो गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 28, 2021 01:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

