एजेंसी न्यूज

China: जिलिंग में रसायन फाइबर संयंत्र में जहरीली गैस का रिसाव, 5 लोगों की मौत, 8 बीमार

चीन के पूर्वोत्तर जिलिंग प्रांत में रसायन फाइबर संयंत्र में विषैली गैस का रिसाव होने से पांच लोगों की मौत हो गई और कम से कम आठ लोग बीमार हो गए.

China: जिलिंग में रसायन फाइबर संयंत्र में जहरीली गैस का रिसाव, 5 लोगों की मौत, 8 बीमार
गैस (Photo Credits: Pexels)

बीजिंग, 28 फरवरी : चीन (China) के पूर्वोत्तर जिलिंग प्रांत (Jiling province) में रसायन फाइबर संयंत्र में विषैली गैस का रिसाव (Gas leak) होने से पांच लोगों की मौत हो गई और कम से कम आठ लोग बीमार हो गए. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी.

सरकारी समाचार समिति शिन्हुआ ने अपनी एक खबर में स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया कि यह घटना जिलिंग शहर में शनिवार देर रात हुई. यह भी पढ़ें : Earthquake in US: अमेरिकी शहर अलास्का में भूकंप के झटके, कोई हताहत नहीं

अस्पताल में भर्ती लोगों की हालत स्थिर है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 28, 2021 02:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).