Tamil Nadu Ammonia Gas Leak: तमिलनाडु में अमोनिया गैस रिसाव से 7 प्रवासी मजदूरों की मौत, 60 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती; मुख्यमंत्री विजय ने जांच के दिए आदेश
मुख्यमंत्री ने सूचना प्रौद्योगिकी एवं मॉनिटरिंग मंत्री आर. कुमार को भी घटनास्थल पर तैनात रहने और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलकर पीड़ितों को बेहतर चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. वहीं पुलिस ने फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है. मामले में मोहन और जोसेफ नामक दो वरिष्ठ अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है.
Tamil Nadu Ammonia Gas Leak Incident: तमिलनाडु के तिरुवल्लुर जिले में रविवार को एक निजी सीफूड प्रोसेसिंग और एक्सपोर्ट यूनिट में अमोनिया गैस रिसाव की बड़ी घटना सामने आई. इस हादसे में सात प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 60 से अधिक लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं और संभावित सुरक्षा चूकों की जांच के लिए एक विशेष समिति का गठन किया है. यह भी पढ़ें:
यह हादसा तिरुवल्लुर जिले के पेरियापालयम के पास कन्निगाइपैर स्थित एम/एस सेंट पीटर एंड पॉल सीफूड्स एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड में हुआ. रविवार को साप्ताहिक अवकाश होने के कारण करीब 120 प्रवासी मजदूर फैक्ट्री परिसर में बने आवासों में मौजूद थे. इनमें अधिकांश युवा महिला कर्मचारी थीं, जो ओडिशा, असम और झारखंड से आई थीं. इसी दौरान प्रोसेसिंग यूनिट से अमोनिया गैस का रिसाव हुआ और देखते ही देखते जहरीली गैस पूरे परिसर में फैल गई.
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस, अग्निशमन एवं बचाव सेवा विभाग और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने अरक्कोनम स्थित राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की 30 सदस्यीय रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल और परमाणु (CBRN) विशेषज्ञ टीम को भी मौके पर बुलाया, जिसने गैस रिसाव को नियंत्रित करने और क्षेत्र को सुरक्षित बनाने का काम किया.
तिरुवल्लुर जिला कलेक्टर एस. कविता के अनुसार कुल 67 प्रभावित मजदूरों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया. कई लोगों को सांस लेने में गंभीर परेशानी हुई, जबकि कुछ के नाक और मुंह से खून बहने की शिकायत भी सामने आई. घायलों में से कम से कम नौ गंभीर मरीजों को चेन्नई के सरकारी स्टेनली मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है, जहां कई मरीज वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं.
तमिलनाडु में सीफ़ूड फ़ैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक होने से 7 लोगों की मौत:
One dead in ammonia leak near Periyapalayam
A worker died and several others were hospitalised after an ammonia gas leak at St Peter's Paul Seafoods Exports Private Limited at Kannigaipair near Periyapalayam in Tiruvallur district on Sunday.
Police said the leak affected… pic.twitter.com/8XUxAWs2FR
— Rajalakshmi sampath (@Rajalakshmi2398) June 21, 2026
#WATCH | Tamil Nadu: An ammonia gas leak was reported today at the St. Peter's Paul Seafoods Exports facility located in Kannigaipair near Periyapalayam in Tiruvallur district. National Disaster Response Force (NDRF) 4th Battalion headquarters in Arakkonam was immediately alerted… pic.twitter.com/ojoBZ9qyu3
— ANI (@ANI) June 21, 2026
मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और तीन सदस्यीय जांच समिति गठित करने की घोषणा की. समिति को 24 घंटे के भीतर अंतरिम रिपोर्ट और तीन दिनों के भीतर अंतिम रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है. इस समिति में औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य निदेशक, तमिलनाडु प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव और अतिरिक्त लोक स्वास्थ्य निदेशक को शामिल किया गया है.
मुख्यमंत्री ने सूचना प्रौद्योगिकी एवं मॉनिटरिंग मंत्री आर. कुमार को भी घटनास्थल पर तैनात रहने और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलकर पीड़ितों को बेहतर चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. वहीं पुलिस ने फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है. मामले में मोहन और जोसेफ नामक दो वरिष्ठ अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है. जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि वाल्व में खराबी कैसे आई और गैस रिसाव की वास्तविक वजह क्या थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2026 05:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

