देश

Navi Mumbai Blast: नवी मुंबई के सानपाड़ा के स्नैक्स आउटलेट में एलपीजी सिलेंडर फटा, 2 लोग गंभीर रूप से झुलसे; VIDEO

हादसे की सूचना मिलते ही वाशी फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियां महज 5 मिनट में मौके पर पहुंच गईं. प्राथमिक जांच के मुताबिक, दुकान में रखे तीन एलपीजी सिलेंडरों में से एक में गैस लीक होने के कारण यह विस्फोट हुआ.

Navi Mumbai Blast: नवी मुंबई के सानपाड़ा के स्नैक्स आउटलेट में एलपीजी सिलेंडर फटा, 2 लोग गंभीर रूप से झुलसे; VIDEO
Navi Mumbai LPG Blast

Navi Mumbai LPG Blast:  महाराष्ट्र के नवी मुंबई स्थित सानपाड़ा सेक्टर-1 की एक इमारत में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया. यहां एक स्नैक्स आउटलेट में एलपीजी सिलेंडर फटने से दो कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए. धमाका इतना भीषण था कि आसपास की छह दुकानों के शटर टूट गए और सामने स्थित अस्पताल की खिड़कियों के कांच शीशे चकनाचूर हो गए.

दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में इलाज जारी

धमाके की चपेट में आने से दुकान में काम कर रहे दो कर्मचारी बुरी तरह झुलस गए. घायलों की पहचान 46 वर्षीय अर्जुन यादव और 26 वर्षीय मनीष यादव के रूप में हुई है. हादसे के तुरंत बाद दोनों को नवी मुंबई नगर निगम (NMMC) अस्पताल में भर्ती कराया गया.  यह भी पढ़े:   Nagpur Factory Blast: नागपुर की SBL एनर्जी फैक्ट्री में भीषण धमाका, 15 से ज्यादा मजदूरों की मौत, कई जख्मी; VIDEO

सानपाड़ा में एलपीजी सिलेंडर फटा

अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार अर्जुन यादव 75 प्रतिशत और मनीष यादव 90 प्रतिशत तक झुलस चुके हैं, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है.

दमकल विभाग ने तुरंत संभाला मोर्चा

हादसे की सूचना मिलते ही वाशी फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियां महज 5 मिनट में मौके पर पहुंच गईं. प्राथमिक जांच के मुताबिक, दुकान में रखे तीन एलपीजी सिलेंडरों में से एक में गैस लीक होने के कारण यह विस्फोट हुआ.

आसपास की इमारतों को पहुंचा भारी नुकसान

धमाके का असर इतना जबरदस्त था कि इमारत की भूतल पर स्थित दुकानों को व्यापक नुकसान पहुंचा है. दुकान के शटर हवा में उड़कर दूर जा गिरे.

सड़क पार लगभग 50 फीट दूर स्थित सूरज अस्पताल के शीशे भी धमाके के झटके से टूट गए. राहत की बात यह रही कि अस्पताल के मरीजों और कर्मचारियों को कोई चोट नहीं आई है.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बयां किया खौफनाक मंजर

घटना के वक्त इमारत में मौजूद एक स्थानीय निवासी ने बताया कि सुबह के समय अचानक एक जोर की आवाज सुनाई दी, जिससे ऐसा लगा मानो पूरी इमारत ढह गई हो. घर के कमरों की खिड़कियों के कांच टूट चुके थे. जब लोग नीचे आए तो चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल था. स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसा सुबह के वक्त हुआ, जिससे वहां भीड़ कम थी, वरना जान-माल का बड़ा नुकसान हो सकता था.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 15, 2026 02:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).