COVID-19 Update Assam: असम में कोविड-19 के 3,463 नये मामले, 42 मरीजों की मौत
असम में शनिवार को कोविड-19 के 3,463 नये मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,57,330 हो गयी जबकि 42 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद बढ़कर 3,915 हो गयी.