देश की खबरें | बिहार में कोविड-19 के 432 नये मामले, 18 मरीजों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 432 नये मामले सामने आये और इस महामारी से 18 और लोगों की मौत हो गई। राज्य में कोविड-19 की स्थिति अब नियंत्रण में बताई जा रही है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 432 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 716728 हो गयी जबकि 18 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 9484 हो गयी।
पटना, 12 जून बिहार में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 432 नये मामले सामने आये और इस महामारी से 18 और लोगों की मौत हो गई। राज्य में कोविड-19 की स्थिति अब नियंत्रण में बताई जा रही है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 432 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 716728 हो गयी जबकि 18 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 9484 हो गयी।
बिहार में अब तक 701543 लोग इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात दे चुके हैं और ठीक होने की दर बढ़कर 97.88 प्रतिशत हो गयी है। राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में भी लगातार कमी देखने को मिल रही है और यह संख्या कम होकर 5700 पर पहुंच गयी है।
बिहार में बीते 24 घंटे में 1.11 लाख लोगों को कोविड रोधी टीके की खुराक दी गयी। अब तक 1.20 करोड़ लोग कोविड रोधी टीके की खुराक ले चुके हैं।
गौरतलब है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस वर्ष के अंत तक राज्य के छह करोड़ लोगों को कोविड रोधी टीका लगाने का लक्ष्य रखा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2021 11:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

