Assam: गाय चोर होने की शक में उग्र भीड़ ने पीट-पीट कर व्यक्ति को उतारा मौत के घाट
असम के तिनसुकिया जिले के एक गांव में शनिवार को उग्र भीड़ ने 28 साल के एक व्यक्ति की गाय चोर होने के संदेह में पीट- पीट कर हत्या कर दी. हालांकि, पीड़ित का साथी मौके से भाग निकला.
तिनसुकिया, 12 जून: असम के तिनसुकिया जिले के एक गांव में शनिवार को उग्र भीड़ ने 28 साल के एक व्यक्ति की गाय चोर होने के संदेह में पीट- पीट कर हत्या कर दी. हालांकि, पीड़ित का साथी मौके से भाग निकला.
तिनसुकिया के पुलिस अधीक्षक देबोजीत देउरी ने 'पीटीआई—' को बताया कि जिले के बागजान पुलिस थाने के अंतर्गत कोरजोंगा बोरपाथर गांव में आज तड़के यह घटना उस वक्त हुयी, जब दोनों को एक घर में गाय को रखने के लिये बनाए गए शेड के पास पाया गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2021 11:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

