विदेश की खबरें | मध्य चीन में भारी बारिश और बाढ़; 13 लोगों की मौत, राहत कार्यों के लिए शी ने सेना की तैनात
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बीजिंग, 21 जुलाई (एपी) चीन के मध्य हेनान प्रांत में 1,000 वर्षों में सबसे भारी बारिश के मद्देनजर राष्ट्रपति शी चिनफिंग को बुधवार को ‘सबवे’, होटलों तथा सार्वजनिक स्थानों पर फंसे लोगों को निकालने के लिए सेना को तैनात करना पड़ा। बारिश और बाढ़ संबंधी घटनाओं में कम से कम 13 लोगों की मौत हुई है और एक लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।