एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 476 नये मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरुणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस से 476 और लोगों के संक्रमित पाए जाने के बाद राज्य में कोविड-19 के मरीजों की संख्या 43,804 हो गई है।

देश की खबरें | अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 476 नये मामले

ईटानगर, 21 जुलाई अरुणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस से 476 और लोगों के संक्रमित पाए जाने के बाद राज्य में कोविड-19 के मरीजों की संख्या 43,804 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यहां यह जानकारी दी।

राज्य के निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ लोबसांग जाम्पा ने बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटों में एक भी मरीज की मौत नहीं होने से मृतक संख्या 203 पर बनी हुई है।

नये मामलों में से सर्वाधिक 131 मामले कैपिटल कॉम्प्लेक्स क्षेत्र से सामने आए हैं। इसके बाद पश्चिम कामेंग से 40, तवांग से 38, लोअर सुबनसिरी में 34, पापुमपारे में 31, ईस्ट सियांग में 30, अपर सुबनसिरी और लेपरादा में 25-25 और लोंगडिंग में 21 मामले सामने आए हैं।

अधिकारी ने बताया कि नामसाई से 17, चांगलांग से 13, अंजॉ से 11, सियांग, अपर सियांग और तिराप से 10-10 मामले, लोअर दिबांग वैली से आठ, लोअर सियांग और कुरुंग कुमे से पांच-पांच, पूर्वी कामेंग से चार, पश्चिम सियांग और क्रा दादी से तीन-तीन और दो मामले कामले से सामने आए।

उन्होंने बताया कि अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 4,332 है।

जाम्पा ने बताया कि मंगलवार को 404 मरीजों के बीमारी से स्वस्थ होने के बाद राज्य में कोविड-19 से ठीक होने वालों की कुल संख्या 39,269 हो गई है।

राज्य में कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर 89.65 प्रतिशत है जबकि उपचाराधीन मामलों की दर 9.89 प्रतिशत और संक्रमण की दर 8.10 प्रतिशत है।

जाम्पा ने बताया कि राज्य में कोविड-19 के लिए अब तक कुल 8,71,328 नमूनों की जांच की गई है जिसमें से 5,874 की मंगलवार को जांच की गई।

इस बीच, राज्य टीकाकरण अधिकारी, डॉ दिमोंग पाडुंग ने बताया कि राज्य में अब तक 7,93,366 लोगों को कोविड-19 का टीका लग चुका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2021 12:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).