एजेंसी न्यूज

Tokyo Olympic Games 2020: तोक्यो पहुंचने पर चिली की ताइक्वांडो खिलाड़ी कोविड पॉजिटिव पाई गई

चिली की ताइक्वांडो खिलाड़ी फर्नांडा एग्वायर बुधवार को यहां हवाई अड्डे पर पहुंचने पर कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के कारण ओलंपिक से बाहर हो गई. चिली की ओलंपिक संस्था ने यह जानकारी दी.

Tokyo Olympic Games 2020: तोक्यो पहुंचने पर चिली की ताइक्वांडो खिलाड़ी कोविड पॉजिटिव पाई गई
राष्ट्रमंडल खेल/Commonwealth Games (Photo: IANS)

तोक्यो, 21 जुलाई : चिली की ताइक्वांडो खिलाड़ी फर्नांडा एग्वायर बुधवार को यहां हवाई अड्डे पर पहुंचने पर कोविड-19 पॉजिटिव (COVID-19 Positive) पाए जाने के कारण ओलंपिक से बाहर हो गई. चिली की ओलंपिक संस्था ने यह जानकारी दी. चिली की राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (एनओसी) ने बयान में कहा, ‘‘जापान पहुंचने पर किए गए परीक्षण में फर्नांडा एग्वायर कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई.’’ फर्नांडा उज्बेकिस्तान से कोविड नेगेटिव नतीजे के साथ तोक्यो आई थी लेकिन यहां हवाई अड्डे पर हुए एंटीजेन और पीसीआर परीक्षण दोनों में पॉजिटिव पाई गई जिसके बाद उन्हें पूर्व निर्धारित पृथकवास सुविधा में रखा गया है.

चिली की एनओसी ने कहा, ‘‘खिलाड़ी में कोई लक्षण नजर नहीं आ रहा है और वह स्वस्थ्य है लेकिन दुर्भाग्य से वह प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले पाएगी क्योंकि जापान के स्वास्थ्य अधिकारियों ने कम से कम 10 दिन का पृथकवास लागू किया है.’’ ताइक्वांडो प्रतियोगिता की शुरुआत शनिवार से होगी. फर्नांडा के कोच जोस जपाटा को नेगेटिव नतीजे के बावजूद करीबी संपर्क होने के कारण पृथकवास में रखा गया है. आयोजन समिति ने बुधवार को खेलों से जुड़े जिन आठ कोविड-19 संक्रमित मामलों का खुलासा किया उसमें फर्नांडा भी शामिल थी. यह भी पढ़ें : Bird Flu: कोरोना संकट के बीच बर्ड फ्लू का खतरा, दिल्ली में 12 वर्षीय लड़के की मौत- आप भी रहें सावधान

फर्नांडा से पहले पांच खिलाड़ी कोविड-19 पॉजिटिव पाए जा चुके हैं जिसमें से तीन खेल गांव में रह रहे थे. हालांकि इनमें से कोई भी हवाई अड्डे पर पहुंचने पर पॉजिटिव नहीं पाया गया. बुधवार को आठ नए मामलों के साथ खेलों से जुड़े कोविड मामलों की संख्या 75 पहुंच गई है. ओलंपिक शुक्रवार से शुरू होंगे और स्टेडियम में दर्शकों की गैरमौजूदगी में आठ अगस्त तक चलेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2021 11:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).