T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप का आगाज़ आज से, Google के खास Doodle बनाकर क्रिकेट प्रेमियों में भरा जोश
(Photo Credits Google)

T20 World Cup 2026: दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार आज खत्म हो गया है. आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आधिकारिक आगाज आज, 7 फरवरी को भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में हुआ. इस खास मौके पर दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल ने एक आकर्षक और इंटरएक्टिव डूडल (Google Doodle) जारी किया है. जिस गूद्ग्ल डूडल से खेल प्रेमियों में जोश भरने की कोशिश की गई है.

टूर्नामेंट की शुरुआत कोलंबो में पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच पहले मुकाबले से हुई, जबकि शाम को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भव्य उद्घाटन समारोह के बाद मेजबान भारत अपना पहला मैच अमेरिका (USA) के खिलाफ खेलेगा. यह भी पढ़े:  Netherlands vs Pakistan, T20 World Cup 2026: पहले मैच में पाकिस्तान का पलड़ा भारी, नीदरलैंड्स को डच पावर दिखाने की ज़रूरत, स्कोरकार्ड यहां देखें

वानखेड़े में सितारों से सजी शाम

मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में शाम 6 बजे से रंगारंग उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया है. इस कार्यक्रम में मनोरंजन जगत के दिग्गज अपनी प्रस्तुति देंगे:

  • मुख्य कलाकार: मशहूर रैपर बादशाह और बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही अपनी परफॉर्मेंस से समां बांधेंगे.

  • सांस्कृतिक रंग: प्रसिद्ध ड्रमर शिवमणि और सितार वादक ऋषभ ऋखिराम शर्मा शास्त्रीय और आधुनिक संगीत का फ्यूजन पेश करेंगे.

  • प्रशंसकों का उत्साह: स्टेडियम के दरवाजे शाम 4 बजे ही खोल दिए गए, ताकि हजारों प्रशंसक इस ऐतिहासिक पल का गवाह बन सकें.

गूगल की ऐतिहासिक एआई (AI) पार्टनरशिप

इस बार का वर्ल्ड कप केवल बल्ले और गेंद तक सीमित नहीं है, बल्कि तकनीक का भी इसमें बड़ा हाथ है. आईसीसी ने गूगल के साथ एक ऐतिहासिक साझेदारी की है:

  • Official AI Fan Companion: गूगल जेमिनी (Google Gemini) को टूर्नामेंट का आधिकारिक एआई साथी बनाया गया है. यह प्रशंसकों को नियमों की जानकारी और मैचों का विश्लेषण प्रदान करेगा.

  • 'Crazy Fan' प्रतियोगिता: प्रशंसक गूगल जेमिनी के जरिए अपनी 'क्रेजी फैन' इमेज बना सकते हैं और विशेष पुरस्कार जीत सकते हैं.

  • Google Pixel: गूगल पिक्सल को टूर्नामेंट का 'ऑफिशियल स्मार्टफोन' घोषित किया गया है, जो स्टेडियम के भीतर से विशेष विजुअल अनुभव साझा करेगा.

टूर्नामेंट का पूरा खाका

टी20 वर्ल्ड कप के 10वें संस्करण में कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें चार समूहों (Groups) में बांटा गया है. पूरे टूर्नामेंट के दौरान 55 मैच खेले जाएंगे. भारत अपने अभियान की शुरुआत मौजूदा चैंपियन के रूप में कर रहा है और उसका लक्ष्य अपने खिताब की रक्षा करना है. टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.

श्रीलंका के तीन और भारत के पांच अलग-अलग शहरों में आयोजित हो रहे इस महाकुंभ ने दक्षिण एशिया में क्रिकेट के प्रति दीवानगी को एक नए स्तर पर पहुंचा दिया है.