खेल

FIFA World Cup 2026 Opening Ceremony: शकीरा से जे बाल्विन तक, फीफा वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरेमनी में सजेगी सितारों की महफिल

फीफा वर्ल्ड कप 2026 कई मायनों में ऐतिहासिक होने वाला है. पहली बार टूर्नामेंट में 48 टीमें हिस्सा लेंगी. इससे पहले 2022 वर्ल्ड कप में कुल 32 टीमों ने भाग लिया था. यह टूर्नामेंट 11 जून से 19 जुलाई 2026 तक खेला जाएगा और दुनिया भर के करोड़ों फुटबॉल प्रशंसकों की नजरें इस पर टिकी रहेंगी.

FIFA World Cup 2026 Opening Ceremony: शकीरा से जे बाल्विन तक, फीफा वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरेमनी में सजेगी सितारों की महफिल
फीफा वर्ल्ड कप 2026 (Photo Credit: X Formerly Twitter)

FIFA World Cup 2026 Opening Ceremony: फुटबॉल के सबसे बड़े टूर्नामेंट फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 11 जून 2026 से होगा. भारतीय समयानुसार टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 12 जून को खेला जाएगा. यह विश्व कप इतिहास का सबसे बड़ा संस्करण होगा, जिसमें पहली बार 48 टीमें हिस्सा लेंगी. इस टूर्नामेंट की मेजबानी संयुक्त रूप से अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको कर रहे हैं. इस बार का टूर्नामेंट कई मायनों में ऐतिहासिक होगा, क्योंकि पहली बार विश्व कप में 32 नहीं बल्कि 48 टीमें हिस्सा लेंगी. यह प्रतियोगिता संयुक्त रूप से अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको की मेजबानी में आयोजित होगी और 104 मैचों के साथ अब तक का सबसे बड़ा वर्ल्ड कप साबित होगी. यह भी पढ़ें: FIFA World Cup 2026 Live Telecast In India: भारत में किन टीवी चैनलों पर होगा फीफा वर्ल्ड कप 2026 का लाइव प्रसारण? जानिए पूरी डिटेल्स

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 11 जून से होने जा रहा है. इस बार फुटबॉल का सबसे बड़ा टूर्नामेंट तीन देशों अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको की सह-मेजबानी में खेला जाएगा. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला मेक्सिको सिटी में होगा, जहां भव्य उद्घाटन समारोह का आयोजन भी किया जाएगा. फीफा ने ओपनिंग सेरेमनी को लेकर जानकारी साझा करते हुए बताया है कि इस बार दुनियाभर के कई बड़े म्यूजिक स्टार्स अपनी प्रस्तुति से समां बांधेंगे.

शकीरा और बर्ना बॉय करेंगे शुरुआत

फीफा के अनुसार ग्लोबल स्टार सिंगर शकीरा और नाइजीरियाई कलाकार बर्ना बॉय उद्घाटन समारोह की शुरुआत करेंगे. दोनों कलाकार 'दाई दाई' गाने पर प्रस्तुति देंगे, जिसे फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आधिकारिक गीत बनाया गया है. यह गीत ग्लोबल सिटिजन एजुकेशन फंड के समर्थन में तैयार किया गया है और पहले ही दुनियाभर के फुटबॉल प्रशंसकों के बीच चर्चा का विषय बन चुका है.

मैच से 90 मिनट पहले शुरू होगा कार्यक्रम

मेक्सिको सिटी स्टेडियम में होने वाली ओपनिंग सेरेमनी मैच शुरू होने से लगभग 90 मिनट पहले शुरू होगी. इस कार्यक्रम में कई अंतरराष्ट्रीय कलाकार मंच पर अपनी प्रस्तुति देंगे. इनमें एलेजांद्रो फर्नांडेज, बेलिंडा, बर्ना बॉय, डैनी ओशन, जे बाल्विन, लीला डाउन्स, लॉस एंजिल्स अजुलेस, माना, शकीरा और टाइला जैसे बड़े नाम शामिल हैं.

मैक्सिको से होगी ओपनिंग सेरेमनी सीरीज की शुरुआत

मैक्सिको इस बार तीन अलग-अलग उद्घाटन समारोहों की श्रृंखला की शुरुआत करेगा. इसके बाद कनाडा और अमेरिका में भी विशेष ओपनिंग इवेंट आयोजित किए जाएंगे. फीफा ने संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में और भी बड़े कलाकारों के नामों की घोषणा की जा सकती है.

शकीरा का फीफा से पुराना नाता

शकीरा और फीफा वर्ल्ड कप का रिश्ता काफी पुराना रहा है. इससे पहले 2010 विश्व कप का आधिकारिक गीत 'वाका वाका' दुनियाभर में जबरदस्त लोकप्रिय हुआ था. अब एक बार फिर शकीरा फीफा वर्ल्ड कप के मंच पर वापसी करने जा रही हैं. उनका नया गीत 'दाई दाई' पहले ही 16 मई को रिलीज किया जा चुका है.

क्यों खास है फीफा वर्ल्ड कप 2026?

फीफा वर्ल्ड कप 2026 कई मायनों में ऐतिहासिक होने वाला है. पहली बार टूर्नामेंट में 48 टीमें हिस्सा लेंगी. इससे पहले 2022 वर्ल्ड कप में कुल 32 टीमों ने भाग लिया था. यह टूर्नामेंट 11 जून से 19 जुलाई 2026 तक खेला जाएगा और दुनिया भर के करोड़ों फुटबॉल प्रशंसकों की नजरें इस पर टिकी रहेंगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 07, 2026 09:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).